जून 13, 2026 6:26 अपराह्न

views 24

देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव लागू करने के प्रयास जारी: सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री एल. मुरुगन

सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री एल. मुरुगन ने कहा है कि देश में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” प्रस्ताव लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. आज पुद्दुचेरी में संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से खर्च कम होगा और संसाधनों का अधिक कुशल उपयोग हो सकेगा। डॉ. मुरुगन ने पुद्दुचेरी रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।

दिसम्बर 4, 2025 8:09 अपराह्न

views 149

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक

एक राष्ट्र एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक आज भाजपा सांसद पीपी चौधरी की अध्यक्षता में संसद भवन परिसर में हुई। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और भारत के 23वें विधि आयोग के अध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी ने भी बैठक में भाग लिया। श्री चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि समिति सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अपनी सिफ़ारिशें देगी। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा देश के हित में है क्योंकि इससे कई समस्याओं का समाधान होगा चाहे वह आर्थिक पहलू हो या अन्‍य । एक राष्ट्र, एक चुनाव विध...