सितम्बर 5, 2025 11:05 पूर्वाह्न

views 56

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम और ईद-उल-मिलाद की दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम और ईद-उल-मिलाद की बधाई दी है।   राष्ट्रपति ने कहा कि ओणम केरल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपरा का अनूठा उदाहरण है और यह पर्व सांस्कृतिक और धार्मिक विश्वासों के अतिरिक्त एकता,सहयोग और भाईचारे के महत्व को बताता है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ओणम देश के किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में, ओणम पर सबके लिए खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली क...

सितम्बर 4, 2025 9:43 अपराह्न

views 53

संयुक्त अरब अमीरात में ओणम का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा

संयुक्त अरब अमीरात में ओणम का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग चेंडा मेलम ढोल की गड़गड़ाहट, बाघ नृत्य, पारंपरिक केरल वेशभूषा और पौराणिक राजा महाबली के सम्मान में पारिवारिक उत्सव में शामिल हैं।   अमीरात भर के सुपरमार्केट और किराना स्टोरों में खरीदारों की चहल-पहल देखी गई। विदेशों में रहने वाले केरलवासियों के लिए ओणम एक क्षेत्रीय त्योहार से कहीं आगे बढ़कर सांस्कृतिक पहचान, सामुदायिक एकता और अपनी मातृभूमि से जुड़ाव का एक सशक्त प्रतीक है।  

सितम्बर 14, 2024 8:28 अपराह्न

views 63

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओणम की पूर्व संध्‍या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं  

      राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओणम की पूर्व संध्‍या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि ओणम केरल के लोगों की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत को मनाने का पर्व है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह त्‍योहार फसलों की कटाई का प्रतीक और केरल की सांस्‍कृतक विरासत और परंपराओं को मनाने का दिन है। उन्‍होंने देश के अन्‍नदाताओं का आभार व्‍यक्‍त किया, जो देश की खाद्य सुरक्षा को पूरा करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। श्रीमति मुर्मु ने कहा कि यह त्‍योहार लोगों में सामाजिक...

सितम्बर 14, 2024 4:57 अपराह्न

views 86

केरल का फसल उत्‍सव ओणम पूरे संयुक्‍त अरब अमीरात में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है

        केरल का फसल उत्‍सव ओणम पूरे संयुक्‍त अरब अमीरात में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। आज इस उत्‍सव का पहला दिन  'उथरादम' मनाया जा रहा है। संयुक्‍त अरब अमीरात में बड़ी संख्‍या में केरल के लोग रहते हैं। इस तरह ओणम संयुक्‍त अरब अमीरात के अत्‍यधिक प्रतीक्षित सांस्‍कृतिक उत्‍सवों में से एक बन चुका है। यह देश के समृद्ध बहु-संस्‍कृतिवाद को दर्शाता है।     पूरे संयुक्‍त अरब अमीरात में ओणम की पहचान सूक्ष्‍म पुष्‍प कालीन - 'पूकालम्‍स' से शॉपिंग केन्‍द्रों और सामुदायिक स्‍थानों को सुसज्जित क...