मार्च 9, 2026 7:51 अपराह्न

views 73

विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया

जम्मू-कश्मीर में आज कई विधायकों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों और जन कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता के अनुसार, सांबा के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, बनिहाल के विधायक सज्जाद शाहीन, रामबन के विधायक अर्जुन सिंह राजू, भदेरवाह के विधायक दलीप सिंह परिहार, गुलाबगढ़ के विधायक इंजीनियर खुर्शीद अहमद और अनंतनाग पश्चिम के विधायक अब्दुल मजीद भट लाराम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रो...

मार्च 7, 2025 7:23 पूर्वाह्न

views 67

जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज विधानसभा में पेश करेंगे बजट

  जम्मू में जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जिनके पास वित्त विभाग भी है, आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे।

मार्च 6, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 28

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे

  जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जिनके पास वित्त विभाग भी है, आज विधानसभा में 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। श्री अब्‍दुल्‍ला कल सदन में राज्‍य का बजट पेश करेंगे।

मार्च 4, 2025 9:01 पूर्वाह्न

views 44

जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025’ के लिए आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया

जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू के सिविल सचिवालय में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने आयोजन की तैयारियों और तारीखों को अंतिम रूप देने के बारे में पूछताछ की और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। जम्‍मू-कश्‍मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने बताया कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 गुलमर्ग में 9 से 12 मार्च तक आयोजित किये जाएंगे।

फ़रवरी 21, 2025 10:27 पूर्वाह्न

views 157

जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ और डोडा जिलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श किया

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कल किश्तवाड़ और डोडा जिलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श किया।  उन्होंने प्रतिनिधियों के सुझावों पर बजट निर्माण के समय उचित रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।     दोनों जिलों में उठाए गए प्रमुख मुद्दों में शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की कमी, पेयजल आपूर्ति, सड़क संपर्क और चौड़ीकरण, सुरंगों का निर्माण और दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल सम्‍पर्क में सुधार शामिल थे।      मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्...

अक्टूबर 8, 2024 6:21 अपराह्न

views 82

लोगों ने भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों की राजनीति को खारिज कर दिया है- उमर अब्दुल्ला    

      जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों की राजनीति को खारिज कर दिया है। गांदरबल से विजयी उम्मीदवार का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए श्री अब्दुल्ला ने कहा कि वह गठबंधन के सहयोगियों के साथ बैठक करेंगे और अगले कुछ दिनों में भविष्य की रणनीति तय करेंगे।       नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में घोषणा की कि उमर अब्दुल्ला नई ग...