जून 9, 2026 8:01 अपराह्न
45
सीएम रेखा गुप्ता ने ओ-जोन कॉलोनियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी की ओ-जोन में बसी कॉलोनियों को लेकर दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जानकारी दी गई कि इन कॉलोनियों में पुराने निर्माण पर विध्वंश की कार्यवाही नहीं होगी। बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने ओ-जोन क्षेत्र में बसी कॉलोनियों में शासन द्वारा लगाये गए नोटिस बोर्ड का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बोर्ड संदेश में लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश और सरकारी रिकार्ड के अध्ययन से यह पाया गय...