अगस्त 22, 2024 10:32 अपराह्न
104
23 अगस्त को मनाया जाएगा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के एक साल पूरे
भारत सरकार ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस'के रूप में मनाने की घोषणा की है। 23 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर की लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर की तैनाती के साथ मिशन की सफलता की याद में देशभर में हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का फैसला लिया गया है। सरकार ने कहा कि 23 अगस्त स्पेस मिशन में देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, यह युवा पीढ़ी की साइंस, टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है और स्पेस सेक्टर को एक प्रमुख प्रोत्साहन प्रदान करता है। &n...