मई 26, 2026 3:19 अपराह्न

views 63

नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में आर प्रग्नानंद और डी गुकेश ने टाई-ब्रेकर में जीत दर्ज की

ओस्लो में नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी आर प्रग्नानंद और डी गुकेश ने क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद बेहद रोमांचक टाई-ब्रेकर में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में प्रग्नानंद ने टाईब्रेक में वेस्ली सो को हराया और गुकेश ने विंसेंट कीमर को पराजित किया।  दिव्या देशमुख ने महिला वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन जू वेनजुन के खिलाफ अपने क्लासिकल मुकाबले को ड्रॉ के बाद जीत हासिल की। एक अन्य मुकाबले में जाकिस्तान की बिबिसारा असौबायेवा ने भारत की नंबर एक खिलाड़ी कोनेरू हंपी को हराया है।