नवम्बर 19, 2025 2:04 अपराह्न

views 9.3K

नीतीश कुमार कल 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए आज अपने विधायक दल का नेता चुनेगा। जनता दल युनाइटेड- जेडीयू नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। यह बैठक दोपहर 3 बजे विधानसभा के केन्‍द्रीय कक्ष में होगी। एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद श्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले आज मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की बैठक हुई। इसमें नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से ...

नवम्बर 19, 2025 2:04 अपराह्न

views 572

बिहार: नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से जेडीयु विधायक दल का नेता चुना गया

बिहार में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से जनता दल युनाइटेड विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। उधर पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक हुई जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया। यह बैठक तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई। इस बीच पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई अन्य गणमान्य ...