अगस्त 28, 2025 7:11 अपराह्न

views 69

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य मंत्री डॉक्‍टर अहमद बिन मोहम्मद अल-सईद से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में कतर के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉक्‍टर अहमद बिन मोहम्मद अल-सईद से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने भारत और कतर के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चर्चा के दौरान, वित्त मंत्री ने पिछले एक दशक में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए भारत द्वारा किए गए परिवर्तनकारी उपायों पर प्रकाश डाला। कतर के प्रतिनिधिमंडल ने...