नवम्बर 21, 2025 1:44 अपराह्न

views 84

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है।   विभाग ने अगले दो दिन में पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान लगाया है।   इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज दोपहर एक बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 367 दर्ज किया गया।   खराब...