नवम्बर 26, 2025 7:57 अपराह्न

views 182

दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के 7वें आरोपी सोयब को NIA की 10 दिन की हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के सातवें आरोपी सोयब को राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है। सोयब को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने एक अन्य संदिग्ध आमिर राशिद अली की हिरासत भी सात दिन के लिए बढ़ा दी।     जाँच से पता चला है कि सोयब ने 10 नवंबर को कार विस्फोट से पहले आतंकी उमर उन नबी को रसद सहायता प्रदान की थी। इस विस्फोट में कई लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। अभिकरण ने कहा कि विस्फोट के पीछे की पूरी आतंकी साजिश का पता लगाने के लिए गिरफ्तार व्यक्...

नवम्बर 17, 2025 2:07 अपराह्न

views 113

दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के आरोपी आमिर राशिद अली को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के आरोपी आमिर राशिद अली को 10 दिन की राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। उमर मुहम्मद नबी के साथ साज़िश रचने के आरोपी कश्मीर निवासी अली को प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने एनआईए की हिरासत में पूछताछ की अर्ज़ी स्वीकार कर ली। एनआईए ने कल अली को गिरफ़्तार किया था। इसके नाम पर हमले में इस्तेमाल की गई कार पंजीकृत थी। उसे दिल्ली में एक व्यापक तलाशी अभियान के दौरान गिरफ़्तार किया गया। एनआईए दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश...

सितम्बर 11, 2025 8:47 अपराह्न

views 76

एनआईए ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले मामले में एक पिस्‍तौल और तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण - एनआईए ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले मामले में एक पिस्‍तौल और तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। इससे हथियारों और विस्‍फोटकों के बडे गिरोह के सीमा पार आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। एनआईए ने एक वक्‍तव्‍य में बताया कि एजेंसी ने आरोपी शरणजीत कुमार से पिस्‍तौल और पंजाब के बटाला में भामरी गांव से हैंड ग्रेनेड बरामद किया। पंजाब की शांति और समरसता को बाधित करने के लिए आंतकी गुटों की साजिश के हिस्‍से के रूप में यह पिस्‍तौल विदेश आधारित साजिशकर्ताओं ने शरणजीत को दी थी। बरामद किये ...

अक्टूबर 5, 2024 8:04 अपराह्न

views 129

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर, महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली सहित 22 शहरों में जांच अभियान चलाया  

      राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने आज शाम जम्‍मू-कश्‍मीर, महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, और दिल्‍ली के 22 स्‍थानों पर जांच अभियान चलाया। इस जांच का उद्देश्‍य एक मामले में आतंकी समूह जैश-ए- मोहम्‍मद से जुडी गतिविधियों का पता लगाना था।   

सितम्बर 11, 2024 7:42 अपराह्न

views 101

अवैध धर्मांतरण मामले में 12 लोगों को आजीवन कारावास की सजा

        लखनऊ की राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण और आतंकवाद निरोधी दस्ते की एक विशेष अदालत ने आज अवैध धर्मांतरण मामले में 12 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। चार अन्‍य अभियुक्‍तों को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।     उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि मौलाना कलीम सिद्दीकी, उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर आलम पूरे भारत में अवैध धर्मांतरण रैकेट चलाते थे। इसमें यह भी कहा गया कि मौलाना सिद्दीकी धर्मांतरण के लिए विदेशों से धन प्राप्त करने में भी शामिल था।     आत...

अगस्त 31, 2024 8:12 अपराह्न

views 70

एन आई ए ने बिहार के दो जिलों के सात स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया और आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण, दस्‍तावेज और गोलाबारूद बरामद किये

         प्रतिबंधित गुट सीपीआई -माओवादी संगठन पर प्रहार करते हुए राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एन आई ए ने बिहार के दो जिलों के सात स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया और आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण, दस्‍तावेज और गोलाबारूद बरामद किये। एनआईए ने बताया कि सी पी आई माओवादी के दो मुख्‍य नेता विजय कुमार आर्य और उमेश चौधरी की गिरफ्तारी से जुडे़ मामले में यह तालशी अभियान चलाया गया। आर्य की गिरफ्तारी के समय उगाही की रसीद, पर्चियां और डिजिटल उपकरण बरामद किये गये थे। इन दोनों के अलावा तीन अन्‍य आरोपी फिलहाल न्...

जून 23, 2024 9:44 पूर्वाह्न

views 72

नई दिल्‍ली: पटियाला हाउस अदालत ने बारामूला से नवनिर्वाचित सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका के खिलाफ जवाब के लिए एनआईए को दिया समय

  नई दिल्‍ली के पटियाला हाउस अदालत ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला सीट से नवनिर्वाचित सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका के खिलाफ जवाब दाखिल करने के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को समय दे दिया है। बारामूला के सांसद एजेंसी की हिरासत में हैं और सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत या हिरासत पैरोल की मांग कर रहे है।   एनआईए ने बताया कि याचिका पर संसद अधिकारियों और जेल अधिकारियों के साथ परामर्श किया जा रहा है। न्यायाधीश किरण गुप्ता ने मामले पर जवाब और सुनवाई के लिए 1 जुलाई की ता...

जून 21, 2024 10:39 पूर्वाह्न

views 51

एनआईए ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल पर की कारवाई, आतंकवादी लखबीर सिंह संधू से जुड़े एक अन्य  आतंकवादी जसप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार 

  प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन, बब्बर खालसा इंटरनेशनल पर कारवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी लखबीर सिंह संधू से जुड़े एक अन्य प्रमुख आतंकवादी, जसप्रीत सिंह को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 32 बोर की रिवॉल्वर, 69 कारतूस, हेरोइन, अफीम, दो लाख से अधिक की नकदी और विभिन्न संदिग्ध डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

जून 20, 2024 1:30 अपराह्न

views 74

झारखंड: जबरन वसूली और कोयला खदान हमले के मामले में एनआईए ने कई स्थानों पर की छापेमारी

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में जबरन वसूली और कोयला खदान हमले में कल कई स्थानों पर छापे मारे। हजारीबाग और रांची जिलों की तीन जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों से डिजिटल उपकरण, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। यह कार्रवाई दिसम्बर 2020 में लातेहार जिले में तेतरिया खंड कोयला खदान पर हुए हमले से जुड़े मामले में की जा रही है। यह हमला धन उगाही और सरकारी कार्यों को बाधित करने की साजिश के तहत किया गया था। एनआईए ने मार्च 2021 में इस...