जनवरी 1, 2026 4:35 अपराह्न

views 97

रूस के नियंत्रण वाले खेरसॉन क्षेत्र में नववर्ष की रात्रि में तीन यूक्रेनी ड्रोन हमले में 24 लोगों की मौत

रूस के नियंत्रण वाले खेरसॉन क्षेत्र में नववर्ष की रात्रि में तीन यूक्रेनी ड्रोन से एक कैफे और एक होटल पर हमला किया गया। इस हमले में चौबीस लोग मारे गए और 50 से ज़्यादा घायल हो गए। खेरसॉन के गवर्नर वोलोदिमिर साल्दो ने बताया कि ड्रोन हमला उस जगह किया गया जहाँ नागरिक नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने कई क्षेत्रों में 168 यूक्रेनी ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। ड्रोन हमलों के खतरे के कारण दक्षिणी और मध्य रूस के कई हवाई अ...