अगस्त 21, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 70

ईपीएफओ ने इस साल जून में 19 लाख 29 हजार नए सदस्य जोड़े

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ ने इस साल जून में 19 लाख 29 हजार सदस्य जोड़े हैं, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में सात प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि सदस्‍यता में हुई इस वृद्धि को बढ़ते रोजगार के अवसर सहित कई कारकों के साथ जोड़कर देखा जा सकता है। आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष जून के दौरान लगभग 10 लाख 25 हजार नए सदस्यों ने नामांकन किया है।