अगस्त 19, 2024 7:50 अपराह्न

views 33

नेपाल में आज सुबह भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की मौत

नेपाल में आज सुबह भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। पश्चिम नेपाल के बझांग जिले में हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की  मदद से सुबह भूस्खलन में दबे शवों को निकाला गया। भूस्खलन से प्रभावित छह अन्य लोगों को जीवित बचा लिया गया है।         इस बीच, बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण महाकाली राजमार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया है।         करनाली प्रांत के जाजरकोट में आज सुबह भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतक भूकंप पीड़ितों के ल...