जून 10, 2026 3:32 अपराह्न

views 35

नागालैंड: मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर पीएम मोदी को बधाई दी

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में, श्री रियो ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि वर्षों की समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का प्रतीक है। मुख्यमंत्री रियो ने श्री मोदी को राष्ट्र की प्रगति और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

फ़रवरी 21, 2025 11:06 पूर्वाह्न

views 45

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने विविध भाषाओं का जश्न मनाने पर बल दिया

  नागालैंड आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मना रहा है। यह दिन भाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद के बारे में जागरूक करता है।     नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस अवसर पर विविध भाषाओं और उनकी अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने पर बल दिया।     मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि मातृभाषा को संरक्षित करना हमारी पहचान और विविधता बनाए रखने तथा भाषा के सम्मान को बढ़ावा देने की कुंजी है।       श्री रियो ने कहा कि नागालैंड के सभी स्कूल आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाएंगे।