जून 9, 2026 9:55 अपराह्न

views 56

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि श्री नड्डा ने देशभर में परीक्षा का सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध संचालन  सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। दोनों मंत्रालयों ने छात्रों के लिए परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जून 9, 2026 5:26 अपराह्न

views 24

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय में नीट परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की

शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी - एनटीए के मुख्यालय का दौरा किया और इस महीने की 21 तारीख को फिर से होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। नई दिल्ली स्थित एनटीए मुख्यालय के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रश्न पत्रों की तैयारी से लेकर सभी बाद की प्रक्रियाओं तक, पूर्ण गोपनीयता बनाए रखते हुए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए हैं। श्री प्रधान ने कहा कि इसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों तक सही ...

जून 20, 2024 9:39 अपराह्न

views 73

एनएचएआई ने नीट पेपर लीक मामले से संबंधित आरोपी के पटना में उसके गेस्ट हाउस रुकने वाले मामले को खारिज किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एन एच ए आई ने आज मीडिया की उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया कि नीट पेपर लीक मामले से संबंधित आरोपी पटना में उसके गेस्ट हाउस में रुके थे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की नोडल एजेंसी एन एच ए आई ने स्पष्ट किया है कि उसके पास पटना में कोई गेस्ट हाउस सुविधा नहीं है।       ReplyForward Add reaction