अगस्त 9, 2024 8:54 पूर्वाह्न

views 105

पेरिस ओलिंपिक-2024: नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में जीता रजत पदक 

पेरिस ओलिंपिक में, भारतीय एथलीट, नीरज चोपड़ा ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ, 89.45 मीटर थ्रो करके कल रात पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ, 90.57 मीटर के सर्वकालिक ओलिंपिक रिकॉर्ड को तोड़कर स्वर्ण पदक जीता।     मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, स्‍वतंत्रता प्राप्ति के बाद दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गये हैं। नीरज चोपड़ा 89.34 मीटर के थ्रो के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में आगे रहने के बाद फाइनल में पहुं...

अगस्त 9, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 58

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। एक संदेश में राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा है कि देश, नीरज की उपलब्धि पर गौरवान्ति है और ये विजय भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।   अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि नीरज ने बार-बार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत बहुत प्रसन्न है क्योंकि वह ओलंपिक में एक और सफलता के साथ स्वदेश लौटे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी नीरज चोपड़ा की...

अगस्त 8, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 83

पेरिस ओलंपिक 2024: आज भाला फेंक, हॉकी और कुश्ती में चुनौती पेश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

पेरिस ओलंपिक में मौजूदा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और विश्‍व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अपने खिताब की रक्षा करने उतरेंगे। वे आज रात एक बार फिर इतिहास रच सकते हैं। वहीं, पुरूष हॉकी टीम आज शाम कांस्‍य पदक मैच में स्‍पेन के साथ भिड़ेगी। भारतीय खेल प्रेमियों की नजर कुश्‍ती पर भी होगी, जहां भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान अमन सहरावत आज दोपहर बाद पुरुषों की 57 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भाग लेंगे। महिला पहलवान अंशु भी महिलाओं की 57 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा में मैदान में...

जून 19, 2024 8:42 पूर्वाह्न

views 96

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर की भाला फेंक प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

ओलंपियन और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में आयोजित विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। बीती रात हुए मुकाबले में उन्होंने 85.97 मीटर दूरी पर भाला फेंक कर यह उपलब्धि हासिल की। नीरज चोपड़ा ने 83.62 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की।