नवम्बर 3, 2025 5:01 अपराह्न

views 68

एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर पुलिस चौकी की स्थापना की

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम - एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर पुलिस चौकी की स्थापना की है। एनसीआरटीसी ने बताया कि यह चौकी पड़पड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करेगी।   उन्होंने कहा कि आनंद विहार नमो भारत गेट नंबर 2 के पास निर्मित इस चौकी में यात्री ट्रेन या स्टेशन परिसर से संबंधित घटनाओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे और अन्य क़ानूनी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।   एनसीआरटीसी ने यह भी बताया कि न्यू अशोक नगर, गुलधर और दुहाई नम...

सितम्बर 1, 2025 7:44 अपराह्न

views 57

दिल्ली: एनसीआरटीसी उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से प्रत्‍येक स्टेशन के पास पुलिस चौकी का करेगा निर्माण

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी ने नमो भारत के यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से प्रत्‍येक स्टेशन के पास पुलिस चौकी का निर्माण कर रहा है। इसी कड़ी में आज साहिबाबाद और गाजियाबाद नमो भारत स्टेशनों के पास पुलिस चौकी का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा गया। एनसीआरटीसी के अनुसार इन चौकियों में नमो भारत ट्रेन और स्टेशनों पर होने वाली घटनाओं से जुड़े मामलों की शिकायत दर्ज कराई जा सकेंगी।      

अक्टूबर 16, 2024 7:20 अपराह्न

views 53

आरआरटीएस के गाजियाबाद स्टेशन पर नमो भारत पुस्तक मेला

  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी द्वारा आज से आरआरटीएस के गाजियाबाद स्टेशन पर नमो भारत पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस मेले का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। एनसीआरटीसी के अनुसार इस पुस्तक मेले में यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए विभिन्न श्रेणियों की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इनमें लोकप्रिय आत्मकथाएँ, क्लासिक और समकालीन साहित्य, फिक्शन, नॉन-फिक्शन और बच्चों की पुस्तकों सहित अन्य पुस्तकें शामिल होंगी। यह मेला सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे ...

अगस्त 13, 2024 8:39 पूर्वाह्न

views 46

नमो भारत ट्रेन तथा अन्‍य रेलगाड़ियों में यात्रियों के लिए ‘वन इंडिया-वन टिकट’ की पहल शुरू करेगा आईआरसीटीसी

  भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के सहयोग से नमो भारत ट्रेन तथा अन्‍य रेलगाड़ियों में यात्रियों के लिए 'वन इंडिया-वन टिकट' की पहल शुरू करेगा। इसका उद्देश्‍य यात्रियों की सुविधा को बढ़ाना है। इसके माध्यम से यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर नमो भारत ट्रेनों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। इस व्यवस्था के तहत टिकट रद्द करने और भुगतान प्राप्त करने की भी सुविधा उपलब्‍ध होगी। आईआरसीटीसी ने कहा है कि यात्री नमो भारत ट्रेन टिकट के लिए ...

जुलाई 8, 2024 8:20 अपराह्न

views 69

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने मेरठ साउथ स्टेशन और सराय काले खां स्टेशन का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने मेरठ साउथ स्टेशन से लेकर दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मेरठ साउथ स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है और जल्द ही यहां नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो जायेगा। इस स्टेशन में तीन प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, जिनमें से दो प्लेटफॉर्म नमो भारत ट्रेनों के लिए और एक प्लेटफॉर्म मेरठ मेट्रो के लिए होगा। उन्होंने बताया कि मोदी नगर नॉर्थ स्टेशन से मेरठ साउथ तक आठ किलोमीटर का खंड है, जिसे जल्द ही जनता के लिए खोल दिय...