जनवरी 11, 2026 8:02 अपराह्न

views 116

दिल्ली: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप का दौरा किया

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आज नई दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय कैडेटकोर-एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने एनसीसी कैडेटों से बातचीत की और पिछले वर्ष एक्सिओम मिशन-4 के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। वहीं इसके बाद मीडिया से बात करते हुए, ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने कहा कि उनके मिशन के विषय में जानने के लिए बच्चे बहुत उत्साहित थे। उन्होंने कहा कि युवा कैडेट राष्ट्र के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण संसाधन हैं।    

नवम्बर 22, 2025 1:12 अपराह्न

views 241

सरकार एनसीसी की क्षमता 17 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने की योजना बना रही

  सरकार राष्ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी की क्षमता 17 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने और राष्ट्रीय विकास तथा राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में इसकी भूमिका का विस्तार करने की योजना बना रही है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 78वें एनसीसी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि युवा  देश की प्रगति में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी देश की युवा शक्ति और क्षमता का एक सशक्त उदाहरण है। एनसीसी के...

अक्टूबर 1, 2025 12:49 अपराह्न

views 4.6K

लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने एनसीसी के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल वत्स दिसंबर 1988 में भारतीय सेना की 19 कुमाऊँ रेजिमेंट में शामिल हुए थे और उन्होंने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में कमांडेंट के रूप में कार्य किया। वह लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह का स्थान लेंगे।    

जनवरी 3, 2025 3:52 अपराह्न

views 168

गणतंत्र दिवस शिविर 2025 में एनसीसी के 917 बालिका कैडेटों सहित 2300 से अधिक कैडेट लेंगे भाग

गणतंत्र दिवस शिविर 2025 में राष्ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाली नौ सौ 17 बालिका कैडेटों सहित दो हजार तीन सौ से अधिक कैडेट भाग लेंगे। आज नई दिल्ली में आकाशवाणी से विशेष बातचीत करते हुए एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह ने कहा कि यह एक महीने तक चलने वाले शिविर का औपचारिक उद्घाटन 5 जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। शिविर में भाग लेने वाले कैडेट 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड सहित कई गतिविधियों में भाग लेंगे। इस शिविर ...

सितम्बर 22, 2024 6:01 अपराह्न

views 93

रक्षा राज्‍य मंत्री संजय सेठ कल नई दिल्‍ली में संयुक्‍त राज्‍य प्रतिनिधि और नेशनल कैडेट कोर उप महानिदेशक सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगे   

    रक्षा राज्‍य मंत्री संजय सेठ कल नई दिल्‍ली में संयुक्‍त राज्‍य प्रतिनिधि और नेशनल कैडेट कोर उप महानिदेशक सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगे। सम्‍मेलन के दौरान एनसीसी के विस्‍तार पर चर्चा होगी। हाल ही में एनसीसी की कैडेट संख्‍या 17 लाख से बढाकर 20 लाख करने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधि संबंधित नीतियों, वित्‍तीय आवश्‍यकताओं तथा नए प्रशिक्षण और शिविर स्‍थल स्‍थापित करने पर भी चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह सम्‍मेलन देशभर में कैडेटों का भविष्‍य सुखद बनाने के लिए केंद्र और राज्‍...

जुलाई 4, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 76

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने माउंट कांग यात्से-द्वितीय पर्वतारोहण अभियान पूरा करने वाली एनसीसी टीम का स्वागत किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में लद्दाख के माउंट कांग यात्से-द्वितीय पर्वतारोहण अभियान पूरा करने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की लड़कियों और लड़कों की टीम का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिकूल मौसम जैसी बाधाओं का सामना कर इस उपलब्धि को हासिल करने पर कैडेटों की सराहना की। श्री सेठ ने कैडेट्स को 2022 की एनसीसी रैली में प्रधानमंत्री के संबोधन से सीख लेने का आह्वान किया। श्री मोदी ने कहा था कि एनसीसी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के कारण ही वे राष्ट्र के प्रति उत्तरदायि...