जनवरी 7, 2026 2:26 अपराह्न

views 242

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में 26 नक्सलियों ने किया आत्‍मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में आज 26 नक्सलियों ने आत्‍मसमर्पण कर दिया, जिनमें से 13 कुल 65 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार, सात महिलाओं सहित इन नक्सलियों ने पूना मार्गेम पुनर्वास पहल के तहत वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। चव्हाण ने बताया कि ये माओवादी, पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन और आंध्र ओडिशा सीमा डिवीजन में सक्रिय थे और छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़, सुकमा और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में हिंसा की...

नवम्बर 19, 2025 10:57 पूर्वाह्न

views 125

आंध्र प्रदेश: रम्‍पचोड़वरम के वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 7 नक्‍सलवादी मारे गए

आंध्र प्रदेश के रम्‍पचोड़वरम के वन क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में छह से सात नक्‍सलवादी मारे गए है। आंध्र प्रदेश के खुफिया अपर महानिदेशक महेश चन्‍द्र लड्डा ने मीडिया के माध्‍यम से शेष माओवादियों से समर्पण करने को कहा है। अपर महानिदेशक ने कहा कि नक्‍सलवादी छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना से आंध्रप्रदेश में आने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने निगरानी बढ़ा दी है और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। 17 और 18 नवम्‍बर को नक्‍सलवादियों के खिलाफ अभियान में अल्‍लुरी सीताराम रा...

जुलाई 3, 2024 9:42 पूर्वाह्न

views 101

छत्तीसगढ़: नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सली

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि कोहकामेटा इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी की एक संयुक्त टीम को इलाके में भेजा गया था।  इसी बीच, महाराष्ट्र की सीमा से लगे जंगल में माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर घात लगाकर हमला कर दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 5 माओवादी मारे गए। उधर, सुरक्षाबलों ने राज्य के सुक...