अप्रैल 24, 2026 8:31 अपराह्न

views 79

संगठन में सदस्य देशों को निलंबित या निष्कासित करने का कोई प्रावधान नहीं: नाटो

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के एक अधिकारी ने कहा है कि संगठन में सदस्य देशों को निलंबित या निष्कासित करने का कोई प्रावधान नहीं है। यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि अमरीका, ईरान संघर्ष पर स्पेन के रुख को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। इससे पहले एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में एक अमरीकी अधिकारी के हवाले से पेंटागन के एक आंतरिक ईमेल का जिक्र था। इस ईमेल में उन सहयोगी देशों को दंडित करने का प्रस्ताव था जिन्हें ईरान पर अमरीकी और इजरायली हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य में तन...

अक्टूबर 10, 2025 11:29 पूर्वाह्न

views 268

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने स्पेन को नाटो से निष्कासित करने का दिया सुझाव

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने रक्षा खर्च में बढ़ोतरी न कर पाने के कारण स्पेन को नाटो से निष्कासित करने का सुझाव दिया है। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रम्‍प ने कहा कि कोई भी बहाना स्वीकार्य नहीं है।   नाटो के सदस्य जून 2035 तक अपना सैन्य खर्च, सकल घरेलू उत्पाद के 5 प्रतिशत तक बढ़ाने पर सहमत हुए थे। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इस लक्ष्य को अस्वीकार कर दिया और इसे देश के कल्याण और विश्व दृष्टिकोण के साथ असंगत बताया।    

दिसम्बर 29, 2024 6:00 अपराह्न

views 78

यदि मिसाइल हमला किया गया तो अमरीका और नाटो को जवाबी सैन्‍य कार्रवाई का सामना करना होगा: विदेश मंत्री, रूस

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यदि मिसाइल हमला किया गया तो अमरीका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो को जवाबी सैन्‍य कार्रवाई का सामना करना होगा। श्री लावरोव ने सरकारी समाचार समिति रिया नोवोस्‍ती के साथ एक साक्षात्‍कार में कहा कि रूस किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि रूस के लिए बाधाएं पैदा करने वालों को तीखे विरोध का सामना करना पडेगा। उन्‍होंने कहा कि रूस की रूचि संघर्ष खत्‍म करने में है। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा के मुख्‍य कारणों का समाधान किया जाना...

अक्टूबर 1, 2024 9:34 अपराह्न

views 74

नीदरलैंड्स के पूर्व प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव का पदभार संभाला

नीदरलैंड्स के पूर्व प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने आज ब्रुसेल्स में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन-नेटो के महासचिव का पदभार संभाल लिया। श्री मार्क रुटे ने नेटो के महासचिव के रूप में अपने पहले संवाददाता सम्‍मेलन में सहयोगी देशों से नई चुनौतियों से निपटने के लिए रक्षा बजट बढाने का आह्वान किया। उन्होंने नेटो देशों से हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने का भी आग्रह किया।

जुलाई 12, 2024 10:32 पूर्वाह्न

views 101

भारतीय जनता पार्टी ने कहा- दस वर्ष के दौरान देश में 12 करोड़ 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए

  भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि 2014 से 2023 के दस वर्ष के दौरान देश में 12 करोड़ 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इस कारण दुनिया में सर्वाधिक रोजगार सृजित करने वाले शीर्ष देशों में सम्मिलित हो गया है। नई दिल्‍ली में पार्टी प्रवक्ता ने एक संवाददाता सम्‍मेलन में यह जानकारी दी।    उन्‍होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच यू.पी.ए. सरकार के शासन में केवल 2 करोड़ 90 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश में राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ एक स्थिर सरकार है।     ...

जुलाई 11, 2024 9:30 पूर्वाह्न

views 55

रूस पर दबदबा बनाए रखने के लिए नाटो के सदस्य देशों को अपनी औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाना चाहिए: अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

  अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जोर देते हुए कहा कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों को रूस पर दबदबा बनाए रखने के लिए अपनी औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाना चाहिए। वाशिंगटन में नाटो की 75वीं स्थापना वर्षगांठ पर उन्होंने कहा कि रूस ने चीन, ईरान और उत्तर कोरिया की सहायता से अपने घरेलू रक्षा उत्पादन में वृद्धि की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि गठबंधन अपने सदस्य देशों की सुरक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण रहा है। श्री बाइडन ने  कहा कि रूस हथियारों और वाहनों सहित अपने रक्षा उत्पादन ...