अगस्त 16, 2025 7:52 पूर्वाह्न

views 55

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पूरे देश में ‘फास्टैग वार्षिक पास’ की सुविधा शुरू की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पूरे देश में लगभग एक हजार 150 टोल प्लाजा पर 'फास्टैग वार्षिक पास' की सुविधा कल 79वें स्वतंत्रता दिवस से शुरू कर दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, कल शाम सात बजे तक लगभग एक लाख चालीस हजार लोगों ने वार्षिक पास खरीद कर सक्रिय किया।   मंत्रालय ने कहा कि वार्षिक पास से सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक टोल प्लाजा पर प्राधिकरण के अधिकारी और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।     फास्टैग को बार बार रिचार्ज करने की आवश्यकता समाप्त करने के लि...