अगस्त 17, 2025 12:22 अपराह्न

views 85

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने इस वर्ष जुलाई में शत प्रतिशत शिकायतों का समाधान करने की उपलब्धि दर्ज की

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने इस वर्ष जुलाई में दस राज्‍यों में उपभोक्ताओं की शत प्रतिशत शिकायतों का समाधान करने की उपलब्धि दर्ज की है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि इस अवधि के दौरान दर्ज मामलों की तुलना में समाधान मामलों संख्या अधिक रही। ई-जागृति मंच के लॉन्च होने के बाद प्रवासी भारतीयों सहित दो लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई। इस मंच पर इस वर्ष कुल 85 हजार पांच सौ 31 मामले दर्ज किये गये।   ,