अप्रैल 18, 2026 7:57 अपराह्न
84
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कैट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन 2026 में शामिल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ - कैट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन 2026 में शामिल हुईं। अपने संबोधन में, मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में महिला उद्यमिता तेजी से बढ़ रही है और महिलाएं अब केवल भागीदारी नहीं, बल्कि नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने वर्तमान में स्टार्टअप इकोसिस्टम में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने भाग लिया।