जुलाई 24, 2026 6:11 अपराह्न

views 89

स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा

स्पेन सरकार ने आज राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। कई स्‍थानों पर लगी भीषण आग के कारण मध्य मैड्रिड क्षेत्र में लगभग 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।     मैड्रिड की क्षेत्रीय सरकार ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान जंगल की आग अनियंत्रित हो गई।     इस वर्ष स्पेन में एक लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि जल चुकी है।