जुलाई 10, 2024 3:47 अपराह्न
73
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ऑस्ट्रिया के वियना में औपचारिक स्वागत किया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ऑस्ट्रिया के वियना में औपचारिक स्वागत किया गया। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामेर भी श्री मोदी के साथ थे। प्रधानमंत्री मोदी दो राष्ट्रों की यात्रा के दूसरे चरण में कल मॉस्को से वियना पहुंचे। श्री मोदी के आगमन पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आधिकारिक वार्ता से पहले श्री मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामेर के साथ मुलाकात की और कहा कि आने वाले समय में पहले से ही सशक्त भारत-ऑस्ट्रिया की मित्रता और भी प्रगाढ होगी। प्रधानमंत्री मोदी...