मार्च 8, 2025 12:41 अपराह्न

views 106

इस महीने की 11 और 12 तारीख को मॉरिशस की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 11 और 12 तारीख को मॉरिशस की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। वे मॉरिशस के राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय नौसैनिक पोत के साथ रक्षा बलों की एक टुकडी भी समारोह में भाग लेगी। श्री मोदी मॉरिशस के राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलेंगे तथा मॉरिशस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी उनकी बैठक होगी।   प्रधानमंत्री मोदी मॉरिशस में भारतवंशियों से भी मिलेंगे और सिविल सर्विस कॉलेज तथा क्षेत्रीय स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे। इन...

मार्च 5, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 75

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर याद किया। सोशल मीडिया पोस्ट पर श्री मोदी ने राज्य के विकास में पटनायक के महत्वपूर्ण योगदान और नागरिकों को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति पटनायक की अटूट प्रतिबद्धता, खासकर आपातकाल के प्रति उनके कड़े विरोध पर जोर दिया।   Remembering Biju Babu on his birth anniversary. We fondly recall his contribution towards Odisha’s development and empowerin...

मार्च 5, 2025 10:46 पूर्वाह्न

views 153

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि श्री चौहान देश की कृषि और किसानों के कल्याण के साथ-साथ गांवों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।   भाजपा के कर्मठ नेता और सरकार में मेरे सहयोगी शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश की कृषि और किसान भाई-बहनों के कल्याण के साथ-साथ गांवों के विकास में वे अहम भूमिका निभा रहे हैं। ईश्...

मार्च 4, 2025 3:39 अपराह्न

views 88

आत्‍मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है सरकार: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार एक आत्‍मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। सरकार सुधार की गति में तेजी लाई है। उन्‍होंने कहा कि देश ने पिछले दस वर्षों में सुधार, वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता तथा समेकित विकास के प्रति अपनी सतत वचनबद्धता का प्रदर्शन किया है। अर्थव्‍यवस्‍था में एमएसएमई के महत्‍व को लेकर श्री मोदी ने कहा कि एमएसएमई देश के आर्थिक विकास में परिवर्तनकारी भूमिका निभाते हैं। विकास, विनिर्माण, निर्यात और परमाणु ऊर्जा मिशनों, विनियामक, निवेश और व्‍यवसाय करने की ...

मार्च 4, 2025 1:17 अपराह्न

views 53

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर क्रिश्चियन स्टॉकर को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर क्रिश्चियन स्टॉकर को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रिया मजबूत साझेदारी आने वाले वर्षों में लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।   Warmly congratulate H.E. Christian Stocker on being sworn in as the Federal Chancellor of Austria. The India...

मार्च 4, 2025 1:39 अपराह्न

views 80

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एमएसएमई क्षेत्र पर तीन बजट उपरान्‍त वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वित्‍त वर्ष 2025-26 के बजट के बाद आज तीन वेबिनार में भाग लेंगे। ये वेबिनार सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों-एमएसएमई को विकास, विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में प्रमुखता देने के साथ-साथ परमाणु ऊर्जा मिशन, नियामक, निवेश और व्यापार को आसान बनाने के लिए सुधारों के इंजन के रूप में आयोजित किए जा रहे हैं। श्री मोदी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे।     हमारे संवाददाता ने बताया है कि वेबिनार सरकारी अधिकारियों, अग्रणी उद्यमियों और व्यापा...

मार्च 4, 2025 7:42 पूर्वाह्न

views 419

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नागरिकों से नमो ऐप ओपन फोरम पर और अधिक प्रेरक जीवन यात्राएं साझा करने का आग्रह किया

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नागरिकों से नमो ऐप ओपन फोरम पर और अधिक प्रेरक जीवन यात्राएं साझा करने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने बताया कि नमो ऐप पर साझा की गई प्रेरक यात्राओं में से कुछ महिलाओं को 8 मार्च को महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट्स का संचालन करने के लिए चुना जाएगा।

मार्च 4, 2025 6:51 पूर्वाह्न

views 103

बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात करेंगी

  भारत की यात्रा पर आई बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। वह इस महीने 8 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। राजकुमारी एस्ट्रिड ने बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकेन सहित कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में बेल्जियम के निवेश का स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि बेल्जियम की कंपनियां भारतीय विक्रेताओं को अपने साथ शा...

फ़रवरी 27, 2025 12:39 अपराह्न

views 131

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाकुंभ को एकता का महायज्ञ बताया, कहा- देश को अपनी विरासत पर गर्व है

  महाकुंभ को एकता का महायज्ञ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि देश को अपनी विरासत पर गर्व है और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह परिवर्तन के युग की शुरुआत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी संख्या न केवल एक रिकॉर्ड है बल्कि इसने भारतीय संस्कृति और विरासत को कई सदियों तक समृद्ध बनाए रखने के लिए एक मजबूत नींव रखी है। महाकुंभ के सफल समापन पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने लोगों की कड़ी मेहनत, ...

फ़रवरी 22, 2025 3:25 अपराह्न

views 164

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अगले महीने मॉरिशस के 57वें राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्‍य अतिथि

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अगले महीने मॉरिशस के 57वें राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे। मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने मॉरिशस की संसद को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। श्री रामगुलाम ने कहा कि श्री मोदी जैसे विशिष्‍ट व्‍यक्ति की मेजबानी करना मॉरिशस के लिए सौभाग्‍य की बात होगी। उन्‍होंने भारत और मॉरिशस के बीच मजबूत और स्‍थाई संबंधों का उल्‍लेख भी किया। उन्‍होंने कहा कि श्री मोदी उनके विशेष अतिथि बनने के लिए सहमति व्‍यक्‍त की है। प्रधानमंत्री मोदी की मॉरिशस यात्रा पेरिस और अमर...