अगस्त 10, 2025 10:12 अपराह्न

views 98

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में 22,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के सक्रिय सहयोग से भारत को 2047 तक विकसित बनाने के अपनी सरकार की मंशा पर ज़ोर दिया है। आज बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो के तीसरे चरण के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने विकास की ओर भारत की यात्रा के लिए स्थापित मानदंडों का उल्‍लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा तब शुरू हुई जब 2014 से पहले भारत दुनिया के दस सबसे कमज़ोर देशों में से एक था। अब भारतीय अर्थव्यवस्था पाँचवीं सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से आगे बढने वाली अर्थव्यवस्था है।   मेट्रो रेल पा...

जनवरी 19, 2025 7:16 अपराह्न

views 70

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनडीआरएफ के स्थापना दिवस पर इसके बहादुर कर्मियों को किया सलाम

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल- एनडीआरएफ के स्थापना दिवस पर इसके बहादुर कर्मियों को सलाम किया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर एनडीआरएफ के जाबाज कर्मियों के साहस, समर्पण और उनके निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीवन बचाने, आपदाओं का सामना करने और आपात स्थितियों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनडीआरएफ की अटूट प्रतिबद्धता सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ ने आपदा मोचन और प्रबंधन में वैश्विक मानक स्‍थापित किया है। प्रधानमंत्री @narend...

जनवरी 3, 2025 10:21 अपराह्न

views 91

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के अशोक विहार में झुग्गी बस्तियों के निवासियों के लिए लगभग एक हजार सात सौ नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया और पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं। श्री मोदी ने फ्लैटों के लाभार्थियों से बातचीत भी की और नए आवंटित फ्लैटों का निरीक्षण किया। इन नवनिर्मित फ्लैटों के उद्घाटन के साथ ही दिल्‍ली विकास प्राधिकरण द्वारा अपने मूल स्‍थान पर -इन सीटू स्‍लम पुनर्वास परियोजना का दूसरा चरण पूर...

जुलाई 5, 2024 1:32 अपराह्न

views 70

रक्षा उत्पाद के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023-24 में रक्षा उत्पाद के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि हासिल करने के लिए देश की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने इसे बहुत ही उत्साहजनक बताया। उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई दी।      उन्होंने कहा कि सरकार क्षमताओं को और अधिक बढ़ाने तथा देश को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इससे देश का सुरक्षा तंत्र मजबूत होगा और भारत आत्मनिर्भर बनेगा।