अक्टूबर 10, 2025 12:28 अपराह्न

views 110

प्रवर्तन निदेशालय पश्चिम बंगाल में नगर पालिका भर्ती घोटाले की जांच के लिए 11 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चला रहा

प्रवर्तन निदेशालय पश्चिम बंगाल में नगर पालिका भर्ती घोटाले की जांच के लिए 11 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। इनमें राज्‍य के मंत्री सुजीत बोस और उनकी कंपनियों के कार्यालय शामिल हैं। इस मामले की जांच सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर शुरू की गई थी।   कलकत्ता उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसमें कहा गया था कि भर्ती घोटाला केवल स्कूल शिक्षकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल की नगर पालिकाओं में विभिन्न पदों की भर्ती तक भी ...