नवम्बर 26, 2025 7:55 अपराह्न
103
अमरीका ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दोषियों को सजा दिलाने में भारत के प्रयासों का समर्थन किया
अमरीका ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दोषियों को सजा दिलाने में भारत के प्रयासों का समर्थन किया है। नई दिल्ली में अमरीकी दूतावास ने हमले की 17वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीडितों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की। दूतावास ने इस वर्ष के शुरु में पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक तहव्वुर हुसैन राणा को भारत प्रत्यर्पित करने का उल्लेख किया। राणा हमलों की योजना बनाने में शामिल था। इन हमलों में अमरीका के छह नागरिकों सहित 166 लोगों की जान चली गई थी। दूतावास ने नागरिकों की सुरक्ष...