मई 30, 2024 8:42 अपराह्न

views 48

प्रदेश में पुलिस ने कल जिलाबदर अपराधियों के घरों में दबिश दी  

प्रदेश में पुलिस ने कल जिलाबदर अपराधियों के घरों में दबिश दी। दो हजार 428 जिलाबदर अपराधियों की जांच की गई, जिनमें 141 अपने घरों में ही सोते मिले, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। रातभर चली इस कार्यवाही में सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पूरे प्रदेश में अभियान के दौरान 2428 जिलाबदर बदमाशों को चेक किया गया। डीजीपी सुधीर सक्सेना द्वारा प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को अभियान चलाकर जिला बदर बदमाशों की सघन जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने इस तरह के चैकिंग अभियान आगे भी समय-समय ...

मई 30, 2024 3:36 अपराह्न

views 1.4K

ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन फसल मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन प्रारंभ

प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन फसल मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन प्रारंभ हो गया हैं। मूंग का समर्थन मूल्य 8 हजार 558 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मूंग पंजीयन की अंतिम तिथि 5 जून है। मुरैना के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक ने किसानों से अनुरोध किया है वे अपने क्षेत्र की नजदीकी संस्था पर बैंक पासबुक, आधार कार्ड, ऋण-पुस्तिका, समग्र आई.डी की छायाप्रति एवं मोबाइल नम्बर के साथ अपना पंजीय...

मई 20, 2024 8:47 अपराह्न

views 60

राज्य आनंद संस्थान द्वारा मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल में पदस्थ पुलिसकर्मियों के लिये दो दिवसीय अल्पविराम – स्वयं से मुलाकात कार्यक्रम आयोजित

राज्य आनंद संस्थान द्वारा मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल में पदस्थ पुलिसकर्मियों के लिये दो दिवसीय अल्पविराम - स्वयं से मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया। अल्पविराम कार्यक्रम के माध्यम से जीवन में आंतरिक आनंद के महत्व पर चर्चा की गई l सेशन में विभिन्न टूल्स के माध्यम से जीवन का लेखा-जोखा, रिश्ते, चिंता का दायरा, प्रभाव का दायरा और विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से जीवन में मानवीय मूल्यों के महत्व पर गहराई से सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ चर्चा कर एवं अनुभव साझा किये।

मई 20, 2024 8:01 अपराह्न

views 100

प्रदेश में 4 जून को सभी 29 सीटों पर होने वाली मतगणना की तैयारियां तेज

प्रदेश में 4 जून को सभी 29 सीटों पर होने वाली मतगणना की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी बीच, अधिकारी स्ट्रांग रूम पर भी नजर रखे हुए हैं। गुना में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक ने आज शासकीय पी.जी. कॉलेज में पहुंचकर स्‍ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सीसीटीव्‍ही कैमरों से हो रही स्‍ट्रांग रूम की निगरानी व्‍यवस्‍था भी देखी। शहडोल संसदीय क्षेत्र के जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में मतगणना तैयारियों के लिए समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की बै...

मई 20, 2024 3:13 अपराह्न

views 71

प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में घोटाला मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की

प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में घोटाला मामले में सीबीआई ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने अलग-अलग शहरों में छापेमारी कर सीबीआई के निरीक्षक राहुल राज समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें सीबीआई के चार अधिकारी शामिल बताए गए हैं। राहुल राज को टीम ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। हिरासत में लिए गए आरोपितों में तीन कॉलेज के संचालक भी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद इन्हें भोपाल में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा की विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ...

मई 20, 2024 3:08 अपराह्न

views 64

प्रदेश में चार चरणों में हुए लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर आम जन कर रहा उत्सुकता के साथ इंतजार

प्रदेश में चार चरणों में हुए लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर आम जन उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहा है। चार जून को मतगणना होगी, जिसको लेकर जिला स्तर पर व्यापाक तैयारियां की जा रही है। इंदौर में मतों की गणना नेहरू स्टेडियम में की जायेगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने इंदौर में तैयारियों का मौके पर निरीक्षण किया। नेहरू स्टेडियम में विधानसभा क्षेत्रवार मतों की गणना की जायेगी। धार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉ. अम्बेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना भी इंदौर मे...

मई 10, 2024 4:33 अपराह्न

views 75

  मध्य प्रदेश में आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है

प्रदेश में आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। उज्जैन में भगवान विष्णु के अवतार और सर्व समाज के पूजनीय ब्राह्मणों के अग्रणी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा चल समारोह निकाला जाएगा जो महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगा जिसका स्थान -स्थान पर सर्व समाज द्वारा स्वागत किया जाएगा। प्रातः काल से भगवान परशुराम के पूजन के साथ आज अक्षय तृतीया पर्व के अबूझ मुहूर्त के आयोजन प्रारंभ होंगे कई समाजों के द्वारा...

मई 10, 2024 4:28 अपराह्न

views 98

  प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 13 मई को शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता के  कार्यक्रमों का सिलसिला जारी

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 13 मई को शत प्रतिशत मतदान के  लिए मतदाता जागरूकता के  कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। खंडवा नगर परिषद पुनासा में कल मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन डेम चौराहे से नगर परिषद तक किया गया, जिसमें ब्लाक स्तर के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं नए वोटर्स उपस्थित रहे।  आगरमालवा जिले में पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम अन्तर्गत सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र ग्रामीण आजीविका मिशन भवन में  जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता में का आयोजन का मतदाताओं को मतदान के लिए जा...

मई 9, 2024 3:18 अपराह्न

views 70

बैतूल लोकसभा सीट के चार मतदान केन्द्रों पर 10 मई को पुर्नमतदान होगा

बैतूल लोकसभा सीट के चार मतदान केन्द्रों पर 10 मई को पुर्नमतदान होगा। 7 मई को यहां मतदान के बाद लौट रहे पोलिंग पार्टी की बस में आग लग गई थी, जिससे चार ईवीएम को नुकसान पहुॅंचा था। घटना की जानकारी चुनाव आयोग को दी गई थी। जिसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने आज मुलताई विधानसभा क्षेत्र के राजापुर, डूडर रैयत, कुंदा रैयत और चीखली माल मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक पुर्नमतदान करने के आदेष दिये हैं। उल्लेखनीय है कि जिले के पौनी गौला गांवों में कल ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस...

मई 9, 2024 3:16 अपराह्न

views 68

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 9 लोकसभा सीटों पर हुई वोटिंग के अंतिम आंकड़े चुनाव आयोग ने किया जारी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 9 लोकसभा सीटों पर हुई वोटिंग के अंतिम आंकड़े चुनाव आयोग ने जारी कर दिए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह के लोकसभा सीटों पर सर्वाधिक मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सभी नौ सीटों पर 66.74 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वोटिंग में महिलाओं का प्रतिशत 63.53 रहा है, जबकि 74.82 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया है। जारी आंकडों के अनुसार मुरैना लोकसभा सीट पर 58 दशमलव 97, ग्वालियर 62 दशलव 13, भिंड 54 दशमलव 93, गुना 72 दशमलव 43, सागर 65 दशमलव 75, विदिशा 74 दश...