अगस्त 25, 2025 9:11 अपराह्न

views 51

दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना

राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादल छाये रहे और के कई क्षेत्रों मध्‍यम वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 28 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।