दिसम्बर 5, 2025 5:21 अपराह्न

views 161

मनरेगा के तहत चालू वित्त वर्ष में राज्यों को 68,393 करोड़ रुपये से अधिक जारी

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 68 हजार 393 करोड़ रुपये से अधिक दिए जा चुके हैं। इसमें मजदूरी के लिए 57 हजार करोड़ रुपये और सामग्री तथा प्रशासन के लिए दस हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि शामिल है। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आज राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से मजदूरी का भुगतान सीधे लाभार्थियों को किया जाता है।

नवम्बर 22, 2025 8:42 पूर्वाह्न

views 142

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल ने मनरेगा के तहत कार्यदिवसों की संख्या बढ़ाकर 150 करने के लिए पीएम को दी बधाई

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश के लिए मनरेगा के तहत कार्यदिवसों की संख्या बढ़ाकर 150 करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। इसका उद्देश्‍य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा को मजबूती प्रदान करना है।   सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की एक हजार 962 पंचायतों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है जिससे आजीविका पर गंभीर प्रभाव...