फ़रवरी 21, 2025 2:00 अपराह्न

views 392

कोयला और खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने देश में महत्वपूर्ण खनिजों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया

  कोयला और खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने देश में महत्वपूर्ण खनिजों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। आज नई दिल्ली में फिक्‍की द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण खनिज मैट्रिक्स सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य घरेलू और विदेशी स्रोतों से खनिज उपलब्धता सुनिश्चित करके भारत की महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सात वर्ष के लिए लगभग 34 हजार करोड़ रुपये के परि...

नवम्बर 7, 2024 8:17 अपराह्न

views 70

केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण आठ खनिज खंडों की नीलामी पूरी कर ली है

केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण आठ खनिज खंडों की नीलामी पूरी कर ली है। ये ब्लॉक आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में हैं। इनमें फॉस्फेट, ग्रेफाइट और वैनेडियम जैसे खनिजों के भंडार हैं। ये खनिज उच्च तकनीक और हरित ऊर्जा की वृद्धि के लिए आवश्यक हैं। खान मंत्रालय ने कहा है कि यह उपलब्धि खनिज सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंत्रालय ने कहा कि इससे देश के सतत औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मंत्रालय न...