जून 27, 2026 8:09 अपराह्न

views 30

जम्‍मू-कश्‍मीर: 29 जून की दोपहर तक आमतौर से मौसम शुष्‍क बना रहेगा

मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए तीन जुलाई तक अनुमान जारी किया है। क्षेत्र में 29 जून की दोपहर तक आमतौर से मौसम शुष्‍क बना रहेगा। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्‍की वर्षा के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। 30 जून से तीन जुलाई तक मौसम बदलने का अनुमान है। केन्‍द्रशासित प्रदेश के अनेक स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कई स्‍थानों पर आंधी भी चल सकती है।