नवम्बर 4, 2025 6:32 पूर्वाह्न

views 143

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा बूथ सबसे मज़बूत पहल के अंतर्गत बिहार की महिलाओं से करेंगे संवाद

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा बूथ सबसे मज़बूत पहल के अंतर्गत आज बिहार की महिलाओं से संवाद करेंगे।   सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी संवाद के लिए उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाएं पूरी लगन से योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी बिहार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मज़बूत कर रही है।