अगस्त 1, 2026 8:08 अपराह्न

views 22

रेलवे ने बडगाम और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष ट्रेन चलाने का लिया निर्णय

जम्मू और श्रीनगर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बंद होने के कारण रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बडगाम और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राजमार्ग बंद होने के बाद श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी, जिसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया। विशेष ट्रेन बडगाम से दोपहर एक बजे रवाना होगी और श्रीनगर, बनिहाल तथा संगलदान होते हुए शाम चार बजकर 20 मिनट पर कटरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन क...