नवम्बर 22, 2025 9:25 अपराह्न

views 78

तेलंगाना में 37 माओवादी सदस्यों ने हैदराबाद में आत्मसमर्पण किया

तेलंगाना में प्रतिबंधित गुट सीपीआई-माओवादी के 37 सदस्‍यों ने आज हैदराबाद में आत्‍मसमर्पण किया। इनमें राज्‍य कमेटी के तीन वरिष्‍ठ सदस्‍य और 25 महिलाएं शामिल हैं। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी शिवधर रेड्डी के सामने इन माओवादियों ने हथियारों के साथ आत्‍मसमर्पण किया। पुलिस महानिदेशक ने संवाददाताओं को बताया कि राज्‍य सरकार की पहल से प्रभावित होकर इन सदस्‍यों ने हिंसा छोड़कर समाज की मुख्‍यधारा में लौटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि लगातार चलाए जा रहे अभियान, संगठन में अंदरूनी मतभेद और कई प्रतिबं...