अगस्त 20, 2026 1:45 अपराह्न

views 44

भारत के निर्यात की प्रगति के लिए FTA और विनिर्माण क्षमता बढ़ाना जरूरी: यशवीर सिंह

वाणिज्‍य विभाग में अपर सचिव यशवीर सिंह ने कहा है कि भारत के निर्यात में प्रगति मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी इस्तेमाल, विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन से जुडी प्रोत्साहन योजनाओं, आपूर्ति श्रृंखला को देश में ही विकसित करने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने पर निर्भर करती है। उन्‍होंने ये बात भारतीय उद्योग विनिर्माण संघ के तीसरे सम्‍मेलन में कही। श्री यशवीर सिंह ने कहा कि आधुनिक मुक्‍त व्‍यापार समझौते भारत के लिए नए अवसर सृजित कर रहे हैं, जिससे वह भरोसेमंद और वैश्विक स्‍तर पर प्रतिस्‍पर्धी विनिर्माण क...