सितम्बर 30, 2026 12:28 अपराह्न
15
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीकी कंपनियों से भारत में निवेश बढ़ाने का आग्रह किया
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमरीका के आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। अमरीका में नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स की ओर से आयोजित गोलमेज बैठक को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने भारत के बढ़ते औद्योगिक आधार और कुशल कार्यबल का उल्लेख किया। उन्होंने अमरीका की कंपनियों से भारत में निवेश बढ़ाने, भारतीय छोटे और मझोले उद्योगों के साथ साझेदारी करने और आधुनिक विनिर्माण में मिलकर निवेश करने का आग्रह किया। श्री गोयल ने कहा कि इस तरह का सहयोग मजबूत आपूर्ति श्रृंख...