अगस्त 8, 2024 1:46 अपराह्न

views 57

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन से उत्साहित है। रक्षा मंत्री ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। 

जुलाई 30, 2024 9:32 अपराह्न

views 129

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा में कांस्य जीत कर भारत को दूसरा पदक दिलाया।

पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने आज दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं हैं। दक्षिण कोरिया के ओह ये जिन और ली वोन्हो से 16-10 के अंतर से जीतकर मनु और सरबजोत की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया।   मनु भाकर ने पिछले रविवार को दस मीटर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पदकों का खाता खोला था। बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और पहलवान सु...

जुलाई 30, 2024 6:04 अपराह्न

views 67

सीवर की सफाई के पूर्ण मशीनीकरण और हाथ से मैला ढोने की प्रथा को खत्म करने के लिए फिलहाल कोई विधेयक प्रस्तावित नहीं  

सरकार ने कहा है कि सीवर की सफाई के पूर्ण मशीनीकरण और हाथ से मैला ढोने की प्रथा को खत्म करने के लिए फिलहाल कोई विधेयक प्रस्तावित नहीं है। यह बात सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताई। श्री अठावले ने कहा कि सफाई की सुरक्षित पद्धतियों के लिए संस्थागत ढांचे को औपचारिक बनाने के उद्देश्य से मैनुअल स्कैवेंजर्स के रूप में रोजगार के निषेध और उनके पुनर्वास अधिनियम, 2014 में संशोधन करने का प्रस्ताव था। लेकिन आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय तथा सामाजि...