अगस्त 7, 2024 2:59 अपराह्न

views 68

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ओलंपिक मुद्दे पर लोकसभा में देंगे बयान 

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया आज ओलंपिक मुद्दे पर लोकसभा में बयान देंगे। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष के कई सांसदों ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने का मुद्दा उठाने की कोशिश की। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खेल मंत्री दोपहर तीन बजे लोकसभा में इस मुद्दे पर बोलेंगे।