अक्टूबर 19, 2024 6:41 अपराह्न

views 91

जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने आज नेशनल कांफेस के वरिष्‍ठ नेता मुबारक गुल को केन्‍द्रशासित प्रदेश की विधानसभा के अस्‍थायी अध्‍यक्ष के रूप में शपथ दिलाई

जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने आज नेशनल कांफेस के वरिष्‍ठ नेता मुबारक गुल को केन्‍द्रशासित प्रदेश की विधानसभा के अस्‍थायी अध्‍यक्ष के रूप में शपथ दिलाई।  श्री गुल श्रीनगर में ईदगाह निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए हैं। आज श्रीनगर के राजभवन में उन्‍हें पद की शपथ दिलाई गई।     मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला, उपमुख्‍यमंत्री सुरिन्‍दर चौधरी और केबिनेट मंत्रियों में सकीना याटू, जावेद धर, जावेद राणा और सतीश शर्मा मुख्‍य सचिव अटल ढुल्‍लू और मुख्‍यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वाण...

जून 21, 2024 8:23 अपराह्न

views 88

उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने कश्‍मीर हैरीटेज गवर्नमेंट आर्ट्स एम्‍पोरियम में जम्‍मू-कश्‍मीर ट्रेड शो 2024 का किया उद्घाटन

उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने आज श्रीनगर में कश्‍मीर हैरीटेज गवर्नमेंट आर्ट्स एम्‍पोरियम में जम्‍मू-कश्‍मीर ट्रेड शो 2024 का उद्घाटन किया। उपराज्‍यपाल ने अपने संबोधन में कारीगरों, बुनकरों, उत्पादकों और व्यापार उद्यमियों का स्वागत किया। उन्‍होंने हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि और बागवानी के विभिन्न क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग और वाणिज्य विभाग तथा जम्मू-कश्मीर व्यापार और संवर्धन संगठन के प्रयास की सराहना की। उपराज्यपाल ने कहा कि ट्रेड शो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अवसरों के युग की शुरु...

जून 16, 2024 8:31 पूर्वाह्न

views 56

जम्मू-कश्मीर: उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने राज्‍य में आतंकी ढांचे को धवस्‍त करने के लिए प्रशासन को सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने राज्‍य में आतंकी ढांचे को धवस्‍त करने के लिए प्रशासन को सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा या सहयोग देने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।      श्रीनगर में कल एक उच्च स्तरीय बैठक में, श्री सिन्‍हा ने श्री अमरनाथ जी यात्रा, योग दिवस और ईद-उल-अजहा के लिए तैयारियों पर प्रशासन से चर्चा की। श्री सिन्‍हा ने प्रदेश की विकास योजनाओं में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।