जून 13, 2026 8:56 अपराह्न

views 22

मणिपुर पुलिस ने लोगों से अफवाहों और अपुष्ट सामग्री से सावधान रहने की अपील की

मणिपुर पुलिस ने कहा है कि कुछ व्यक्ति और समूह अपुष्ट तथा भड़काऊ सामग्री तैयार कर इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर साझा और प्रसारित कर रहे हैं। राज्य पुलिस ने कहा कि ऐसी पोस्ट में गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनसे सांप्रदायिक तनाव भड़कने, सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने तथा सामाजिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री के प्रसार से गलतफहमी पैदा हो सकती है और समुदायों के बीच शत्रुता बढ सकती है। मणिपुर पुलिस ने लोगों को सलाह जाती है कि वे अफवाहों या अपुष्ट सामग्री पर भरोसा...