अगस्त 28, 2026 9:00 अपराह्न
50
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने स्थायी शांति के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने आज समाज के सभी वर्गों से विभिन्न समुदायों के बीच व्याप्त अविश्वास को दूर करने और मणिपुर में स्थायी शांति बहाल करने के लिए निरंतर और सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने इम्फाल के मणिपुर स्टेट फिल्म डेवलपमेंट सोसाइटी में असम राइफल्स द्वारा आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर में व्याप्त अविश्वास को केवल चर्चा या बयानबाजी से दूर नहीं किया जा सकता, बल्कि समुदायों के बीच निरंतर संवाद, बातचीत और स...