जुलाई 24, 2026 7:58 अपराह्न

views 31

मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार खोल दिए गए: डीएमआरसी

दिल्ली मेट्रो रेल निगम- डीएमआरसी ने सूचित किया है कि मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार अब खोल दिए गए हैं। डीएमआरसी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कारणों से आज सुबह साढ़े सात बजे से जिन मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया था उनमें से दो मेट्रो स्‍टेशनों को खोल दिया गया है।