अक्टूबर 28, 2024 8:05 अपराह्न

views 77

झारखंड विधानसभा चुनाव में शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग की अनोखी पहल; मम्मी-पापा वोट दो अभियान चलाया

झारखंड विधानसभा चुनाव में शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा कई अनोखी पहल की जा रही है। इस कड़ी में आज सोशल मीडिया मम्मी-पापा वोट दो अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने माता-पिता को पत्र लिखा जिसे बाद में माता-पिता द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया।