जून 30, 2024 11:04 पूर्वाह्न

views 51

यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: भारतीय खिलाड़ी मालविका बंसोड को महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में मिली हार

  अमरीकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी मालविका बंसोड़ को महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। टेक्सास में आज खेले गए मैच में जापान की नात्सुकी निदाइरा ने मालविका को लगातार सेट में 21-16, 21-13 से हाराया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में मालविका ने स्कॉटलैंड की किर्स्टी गिल्मोर को 10-21, 21-15, 21-10 से हराया था।     

जून 29, 2024 11:01 पूर्वाह्न

views 53

यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट  के महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल में पहुंचीं  भारत की मालविका बनसोड  

बैडमिंटन में भारत की मालविका बनसोड यू एस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मालविका ने स्कॉटलैंड की क्रिस्‍टी गिलमॉर को क्वार्टर फाइनल में 10-21, 21-15, 21-10 से हराया। आज रात मालविका बनसोड का मुकाबला जापान की नात्सुकी निदारिया से होगा।      हालांकि, पुरुष एकल में प्रियांशु राजावत क्वार्टर फाइनल में चीन के खिलाड़ी लेई लान्क्सी से 21-15, 11-21, 18-21 से हार गए। वहीं, महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में जापान की रूइ हिरोकामी और युनाकातो ने त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचं...

जून 28, 2024 1:01 अपराह्न

views 59

मालविका बंसोड और प्रियांशु राजावत अमरीकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

मालविका बंसोड और प्रियांशु राजावत अमरीकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने भी महिला युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।   महिला एकल में मालविका बंसोड ने प्री क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्‍य की टेरेजा स्‍वाबिकोवा को हराया। क्‍वार्टर फाइनल में मालविका का सामना आज स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमौर से होगा।   पुरुष एकल में प्रियांशु राजावत ने चीनी ताइपै के हुआंग यू काई को पराजित किया। अब उनका सामना चीन के लाई लान्...