दिसम्बर 9, 2025 7:52 अपराह्न

views 84

प्रमुख वार्षिक सम्मेलन बिटकॉइन एमईएनए 2025 अबू धाबी में हुआ संपन्न

बिटकॉइन की समझ, अपनाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित मध्य पूर्व का प्रमुख वार्षिक सम्मेलन बिटकॉइन एमईएनए 2025 आज अबू धाबी में संपन्न हुआ। दो दिन के सम्मेलन में सौ से अधिक देशों के 12 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने कॉर्पोरेट बिटकॉइन अपनाने और खनन अवसंरचना से लेकर नियामक ढांचों और संस्थागत निवेश रणनीतियों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। आज अंतिम दिन क्षेत्र के तेज़ी से बढ़ते क्रिप्टो इकोसिस्‍टम में उभरते रुझानों पर चर्चा की गई।