जुलाई 15, 2024 11:52 पूर्वाह्न

views 96

महाराष्‍ट्र:  राज्य सरकार ने राज्‍य के कीर्तनकारों और वारकरियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री वारकरी महामंडल स्थापित करने का फैसला किया

महाराष्‍ट्र सरकार ने राज्‍य के कीर्तनकारोंं और वारकरियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री वारकरी महामंडल स्थापित करने का फैसला किया है। इस संबंध में कल महाराष्‍ट्र के सामाजिक न्याय विभाग ने सरकारी आदेश जारी किया। इस निगम का मुख्यालय पंढरपुर में होगा।     प्रत्येक वर्ष किसानों और मजदूरों सहित समाज के सभी वर्गों के लाखों वारकरी पैदल पंढरपुर की यात्रा करते हैं। भगवान विठोबा के अनुयायी वारकरी कहलाते हैं। यह यात्रा सदियों पुरानी परंपरा है।   मुख्यमंत्री वारकरी महामंडल यात्रा स्थल के विकास के लिए कार्य कर...