जुलाई 24, 2024 1:58 अपराह्न

views 98

मौसम विभाग ने आज के लिए महाराष्ट्र के रायगढ़ और सतारा जिलें में रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज के लिए महाराष्ट्र के रायगढ़ और सतारा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रायगढ़ जिले में कुछ स्थानों पर तेज बारिश और अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जबकि सतारा में घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।